जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार 25 अगस्त को सेफ्टी रिव्यु मीटिंग सम्पन्न हुई। बैठक में संरक्षा, फायर सेफ्टी, सिंगनलिंग, समपार फाटक, ट्रेसपास लोकेशन, सीसीटीवी कैमरा, समयपालन, स्टेशन पुनर्विकास, अधोसंरचना निर्माण कार्यो एवं रेलवे के सेफ्टी अनुक्षण जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा रेल कर्मियों को मानसून के समय सेफ्टी अनुरक्षण के दौरान मिलने वाली सुविधाओं एवं सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित एवं रेलगाडिय़ों के संरक्षित परिचालन पर जोर देने की बात कही गई। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देशित कार्यो एवं ट्रेनों के सेफ्टी अनुक्षण जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की शुरुआत में महाप्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अधोसरंचना कार्यो की समीक्षा के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने संरक्षा एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने संरक्षा से सम्बंधित सुधारों को योजनाबद्ध तरीके से पालन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने रेलगाडिय़ों की पंक्चुअलिटी मॉनिटर करने एवं ट्रेनों की स्पीड सबंधी कार्यों तथा सेफ्टी पर जोर देने की बात कही। सेफ्टी के अन्तर्गत एसेट फेलियर को कम करने और उसमें सुधार लाने के लिए सुनिश्चित कदम उठाना संरक्षित रेल परिचालन के लिए आवश्यक है। अधोसरंचना निर्माण कार्यों के अंतर्गत के कार्यो में गति पकडऩे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा स्टेशन पुनर्विकास अधोसरंचना निर्माण कार्यो में तेजी लाने और समय सीमा में पूर्ण करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने मानसून के दौरान समयपालन एवं ट्रेन परिचालन की निरंतर मॉनीटरिंग तथा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देशित संरक्षा नियमों को सुनिश्चित करने हेतु आयश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके आलावा रेलवे में तेजी से चल रहे स्टेशन पुनर्विकास के कार्य और अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और तीनों मण्डल के सम्बंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिये।
इस बैठक में अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मनोज गुरमुखि, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अरविंद कुमार रजक, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव, प्रधान वित्त सलाहकार श्री सुधीर कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर श्री शैलेन्द्र कुमार रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम एस हाशमी एवं सचिव महाप्रबंधक श्री जे पी सिंह सहित मुख्यालय के अन्य विभाग के मुख्य विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे। इसके आलावा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा के मंडल रेल प्रबंधक भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।
