जबलपुर। बरगी के नेचर ढाबे के पास एक युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। दोनो स्टूडेन्ट की तरह पीठ पर पिट्ठू बैग टांगे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 किलो से अधिक गांजा बरामद कर लिया है।
बरगी पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक-युवती बरगी वायपास नेचर ढाबा के सामने खड़े हैं, जो अपने पास 1 आकाश बायजूस लिखा नीले रंग का पिठ्ठू बैंग, 1 नीले रंग का बैग लिये है।ं उनमें भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा रखे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की संयुक्त टीम ने बरगी वायपास स्थित नेचर ढाबा के सामने साई टी स्टाल के पास दोनों संदेही युवक-युवती बैग रखे खड़े दिखे। दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर अपने नाम संध्या सरोते निवासी ग्राम विक्रमपुर, डिण्डौरी वर्तमान पता गणेश मंदिर के पास गोरखपुर एवं हिमांशु बावरिया निवासी जायसवाल मोहल्ला गोरखपुर वर्तमान पता सैनिक सोसायटी शक्तिनगर गढ़ा बताया। तलाशी लेने पर संदेही हिमांशु बावरिया के पास रखे नीले बैग एवं संध्या सरोते के कब्जे मंे रखे पिट्ठू बैग में 3-3 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। पुलिस ने गांजे की तौल करने पर कुल 11 किलो 184 ग्राम गांजा कीमती लगभग 5 लाख 59 हजार 200 रूपये का होना पाया गया। पुलिस उक्त गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया है, के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
