जबलपुर। गोहलपुर की नई बस्ती में एक व्यक्ति के मोबाइल पर एक रूपए भेजने का संदेश आया। संदेश देखने के बाद उसने आधे घंटे बाद संदेश देखा। संदेश देखते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से 1.89 लाख रूपए अज्ञात ने निकाल लिए। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गोहलपुर पुलिस ने बताया कि नई बस्ती निवासी तनवीर अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के सामने किराना दुकान चलाता है। उसका बचत खाता यूनियन बैंक शाखा अधारताल में है, जिसमें उसका मोबाइल नम्बर लिंक है। रात 8-31 बजे उसके खाते में किसी बबीता कुमारी ने 1 रूपये भेजे थे। लगभग आधा घंटा बाद उसने मोबाईल के फोन पे मे मैसिज चैक किया तो उसका मोबाईल हैक हो गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाईल हैक करके उसके खाते से 3 बार मे कुल 1 लाख 89 हजार रूपये आईएमपीएसआर के माध्यम से धोखाधड़ी कर निकाल लिये है।
