पुलिस के अनुसार इस्तकार कुरैशी उम्र 29 वर्ष निवासी बहादुर गंज अखाड़ा हनुमानताल व उसका छोटा भाई चांद कुरैशी भैंस खरीदने का कारोबार करता है। बीती रात 3.30 बजे के लगभग मोहम्मद चांद कुरैशी रद्दी चैकी से मोटर सायकल में पेट्रोल डलवाकर घर जाने निकला। रास्ते में क्षेत्र का कुख्यात बदमाश अफसर जला ने आवाज लगाकर पास में बुलाया। इसके बाद अपने भाई के आफिस ले जाकर रुपयों की मांग करने लगा। चांद द्वारा रुपए देने से मना करने पर चाकू निकालकर पैरों में चाकू से हमला कर दिया। हमले में चोट आने से चांद किसी तरह बाहर निकलकर आया और परिजनों को फोन करके सूचना दी। इस बीच शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, इस बीच परिजन भी पहुंच गए। भीड़ होते देख अफसर जला मौके से भाग निकला। परिजनों ने घायल चांद को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद अफसर जला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस की टीम आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जबलपुर। गोहलपुर थानान्तर्गत रद्दी चौकी क्षेत्र में अफसर जला नामक बदमाश ने मवेशी कारोबारी चांद कुरैशी को अपने भाई के आफिस बुलाकर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में चांद के पैरों में चोट आई। हमले की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायल चांद को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर युवक का उपचार किया गया।
Tags
jabalpur