khabar abhi tak

थैले में रखकर 20-20 हजार में देशी पिस्टल की फेरी, देखें वीडियो



जबलपुर।
शताब्दीपुरम में एक बदमाश थैले में देशी पिस्टल रखकर उसकी फेरी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा ओर उसके कब्जे से तीन देशी पिस्टल और कारतूस जब्त किए। पुलिस पिस्टल संबंधी पूछताछ कर रही है।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जेडीए बिल्डिंग शताब्दीपुरम के पास देशी पिस्टल रखे एक युवक को घेराबंदी कर  पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम प्र्मेलाल उर्फ संदीप सोनी निवासी काली मंदिर के पास शांतिनगर बताया। मौके पर तलाशी लेने पर हाथ में रखे कपड़े के थैले में 2 पिस्टल तथा पहने हुये जींस पेंट में दाहिने तरफ 1 देशी पिस्टल खोसे मिला। जींस की जेब में 3 कारतूस, पीछे वाले जेब में 1 हजार रूपये रखे मिले। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि आरोपी यह पिस्टल 20-20 हजार रूपए में बेचा करता था।


पुलिस ने आरोपी प्रेमलाल उर्फ संदीप से पिस्टल एवं कारतूस के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त हथियार लकी पटेल से खरीदना बताते हुये बताया कि लकी पटेल से इस तरह के हथियार पूर्व में भी लेकर बेचा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लकी पटेल शातिर अपराधी प्रवृत्ति का युवक है। उसके विरूद्ध फायर आर्म्स, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, हत्या का प्रयास, अवैध वसूलीके कुल 20 अपराध पंजीबद्ध है। कुछ दिन पूर्व ही लकी पटेल को एनएसए के तहत गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak