पुलिस के अनुसार विष्णु राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी नई बस्ती झंडा चौक पैरागन कम्पनी में काम करता है। विष्णु बीती रात दस बजे के लगभग अपने साथी नीरज दाहिया व अमित ठाकुर के साथ बड़ा पत्थर में दुकान से समोसा खरीदकर पेटीएम से आनलाईन पेमेंट कर रहा था। इस दौरान हरिओम झारिया, बच्चा पासी तथा पवन पासी ने पेमेंट करते देखा तो विष्णु से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग शुरु कर दी। विष्णु ने रुपए देने से इंकार किया तो तीनों ने मारपीट कर चाकू से पैरों में दनादन वार किए। चाकू का हमला होते ही विष्णु गिर गया, जिसे देख आसपास खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई, इस बीच विष्णु को दोनों दोस्तों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को खबर दी। हमले के तीनों बदमाश धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur