जबलपुर। रक्षाबंधन पर ससुराल के दुख के त्योहार में शामिल होने गए एक परिवार को घर लौटकर दुख झेलना पड़ा, जहां माढ़ोताल में रहने वाले इस परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात सहित नकद 50 रूपए गायब कर दिए। मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
माढ़ोताल के रैगवां में रहने वाले शिक्षा विभाग से सेवानिवृत सुशील कुमार चड़ार ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को पत्नी मालती, बेटी कंचन व नेंसी के साथ घर में ताला लगाकर ससुराल में दुख का त्यौहार होने से ग्राम जेजट खेड़ा, सागर गये थे। 29 अगस्त की रात लगभग 12 बजे परिवार सहित घर आया। देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे पत्नी व बेटी के जेवर जिनमें सोने के 2 हार, झुमकी, बाली, अंगूठी, छोटा मंगलसूत्र चांदी की करधन, पायल, भगवान की पूजा की गिलास, कटोरी, गाय, थाली, चांदी के सिक्के, गुल्लक व नगदी 50 हजार रूपये गायब थे। दुकान का सामान व इलेक्ट्रिक तराजू भी नहीं थे। अज्ञात चोर रात में घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसकर उपरोक्त सोने चांदी के जेवर व सामान चुरा कर ले गया है।
इसी तरह माढ़ोताल के शिवाजी नगर में रहने वाले दिलीप कुमार पटेलने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 अगस्त को उसकी पत्नी रूकमणि पटेल व दोनों बेटों के साथ घर में ताला लगाकर ससुराल में दुख का त्यौहार होने से ग्राम हुशैना, दमोह गये थे। 30 अगस्त को दोपहर में ससुराल से वापस आया। देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे सोने के 4 मंगलसूत्र, 1 पंाचाली, 1 चैन, 1 लॉकेट, 1 अंगूठी, 1 नथ, चांदी की 2 जोड़ी पायल, 4 चूड़ी, नगदी 10 हजार रूपये, 4 मोबाइल गायब थे। कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर, मोबाइल व नगदी सहित चोरी कर ले गया।
