जबलपुर। पाटन थानान्तर्गत ग्राम सुंदरादेही में अवैध कारोबारी ने खेत में मक्का की फसल के बीच शराब की पेटियां छिपाकर रखी थी। किसान ने नवल सिंह लोधी ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फसल के बीच छिपाकर रखी गई 6 कार्टून में भरी 300 पॉव शराब जब्त कर ली।
पुलिस के अनुसार ग्राम सुंदरादेही पाटन निवासी किसान नवलसिंह लोधी ने ग्राम बैजल में रुद्रप्रताप सिंह ठाकुर की 9 एकड़ की जमीन सिकमी में ली है। जहां पर मक्का की फसल लगाईहै। उक्त फसल के बीच अवैध कारोबारी ने शराब छिपाकर रख दी। बीती शाम 7 बजे नवल सिंह मक्के की फसल देखने पहुंचा, जहॉ देखा कि खेत में मक्का की फसल के बीच 6 नग कार्टून में शराब रखी हुयी है। कार्टूनों को चैक करने पर कुल 300 पाव देशी शराब मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर अज्ञात अवैध कारोबारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur