khabar abhi tak

युवती पर सरेराह हमला कर भाग रहे युवक को पकड़कर लोगों ने पीटा, शादी से इंकार करने पर मारे है चाकू

 

जबलपुर। भेड़ाघाट थानान्तर्गत शिवालय परिसर के पास उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सरेराह युवती पर चाकू से हमला कर भाग रहे युवक शुभम जांगड़े को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। युवक किसी तरह बचकर मोटर साइकल से भागा और फिलसकर गिर गया, जिससे युवक के हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर युवती की हालत को देखते हुए भती कर लिया गया है। 

                                 पुलिस के अनुसार भेड़ाघाट क्षेत्र में रहने वाली युवती उम्र 21 वर्ष की शादी की बात गोरखपुर निवासी शुभम जांगड़े के साथ चल रही थी। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों को पता चला कि शुभम जांगड़े सेन समाज से नहीं है तो इंकार कर दिया गया। इसी बात से भड़का शुभम सुबह 8 बजे के लगभग मोटर साइकल शिवालय परिसर के पास पहुंचा और युवती को रोक लिया। युवती ने शुभम से शादी का इंकार किया, जिसपर गुस्साए शुभम ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमले में युवती के शरीर गंभीर चोटें आई, सरेराह हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिन्होने शुभम को पकड़कर पीट दिया। लोगों से बचकर शुभम बाइक से भागा और मानेगांव के पास मोटरसाइकल से फिसलकर गिर गया, जिससे उसके हाथ व पैर में चोट आई। वहीं दूसरी ओर युवती  की हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया। मेडिकल में युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद शुभम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। इसके अलावा शुभम की रिपोर्ट पर भी प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak