khabar abhi tak

चाकू अडाकर छात्र की चेन छीनी


जबलपुर।
कोचिंग क्लास से घर लौट रहे छात्र की गुरूवार शाम दो अज्ञात युवकों ने चाकू अड़ाकर चेन लूट ली है। यह वारदात रामपुर छापर रोड पर की गई है। वारदात के बाद आरोपी स्कूटर से भाग गए। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि रामपुर निवासी यशोधन अग्निहोत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विजडम वैली स्कूल में कक्षा 11 वीं की पढ़ाई करता है। 20 अगस्त की शाम लगभग 4-15 बजे अपनी साईकिल से आकाश कोचिंग से गोरखपुर जा रहा था। जैसे ही केशरवानी स्विट्स रामपुर के पास पहंुचा। तभी 2 लड़के ग्रे कलर की एक्टिवा से उसके सामने आये और उसका बैग पकड़कर खींचा। वह रूक गया। तभी एक लड़के ने चाकू उसके गले पर लगा दिया। उसके गले मे पहनी हुयी चांदी की चैन खींचकर लेकर भाग गये। 

छात्र का मोबाइल छीना

रांझी के शोभापुर ब्रिज के पहले गुरूवार रात अधारताल निवासी अनिरूद्ध पाण्डे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंजीनियंरिंग कॉलेज मेे पढ़ाई कर रहा है। 20 अगस्त को शाम लगभग 6-30 बजे कॉलेज से अपने रूम साईकिल से अपने मोबाइल पर बता करते हुये जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त रामसुमिरन गर्ग भी था। शोभापुर ब्रिज के पहले तिराहा पहंुचे। तभी पीछे से सफेद रंग की स्कूटी में बैठकर 3 अज्ञात लड़के आये। लड़कों ने झपटा मारकर उसके हाथ से मोबाइल लेकर अधारताल तरफ भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak