पुलिस के अनुसार गंगा नगर निवासी शुभम पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी प्यारेलाल बाबा के पीछे रानीताल गेट नम्बर एक सेडोफेक्स कोरियर लिमिटेड आफिस में डिलेवरी पार्टनर का काम करता है। बीती रात शुभम आफिस बंद कर डीएल केशव तिवारी, हब इंचार्ज सुदीप तिवारी के साथ बाहर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान आफिस के थोड़ी दूर पर रहने वाला यश अपने साथी रितिक के साथ आफिस के सामने हम लोगों को देखकर गाली गलौज करते हुए निकला, शुभम ने गाली देने से मना किया तो यश भागकर घर गया और तलवार लेकर आ गया। जिसने शुभम पटेल पर हमला किया तो वह पैर फिसलने के कारण पहले ही गिर गया, इस बीच शुभम, केशव तिवारी व सुदीप तिवारी ने यश से तलवार छीन ली, रितिक भी बीच बचाव में वहीं पर गिर गया। उठकर दोनों ने धमकी दी कि यहां आफिस खोला तो जान से खत्म कर देगें। झूमाझपटी में उसके हाथ मे चोट आ गयी। तीनों युवकों ने हमलावर यश व उसके साथी रितिक को पकड़कर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर यश चैधरी उम्र 21 वर्ष एवं रितिक गौतम उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी नवनिवेश कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। अभिरक्षा मे लेते हुये विवेचना में लिया गया।
जबलपुर। लार्डगंज थानान्तर्गत रानीताल गेट नम्बर एक के पास शुभम पटेल व उसके दोस्त पर तलवार से हमला करते वक्त दो बदमाश फिसल कर गिरे, जिन्हे शुभम व उसके दोस्त ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच शुभम के हाथ में तलवार से चोट आई। पुलिस ने दोनों हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
jabalpur