khabar abhi tak

जबलपुर में साइबर ठग ने युवक को धमकी देते हुए मोबाइल फोन किया हैक, निकाले 35 हजार रुपए

जबलपुर। जबलपुर के माढ़ोताल स्थित शंकर नगर में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर रहने वाले आकाश अहिरवार को साइबर ठग ने धमकी देते हुए मोबाइल फोन हैक कर लिया। युवक कुछ समझ पाता इससे पहले उसके खाते से 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया गए। आकाश अहिरवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

                                   पुलिस के अनुसार शंकर नगर माढ़ोताल निवासी आकाश अहिरवार को साइबर ठग ने मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि तुम्हाने साथ ऑन लाइन ठगी हो सकती है, जिसपर आकाश घबरा गया। इस बात का फायदा उठाते हुए ठग ने आकाश का मोबाइल फोन हैक कर लिया। आकाश को मोबाइल फोन हैक होने की खबर उस वक्त लगी जब उसके खाते से 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। रुपए निकलते ही आकाश घबरा गया, उसने परिजनों को जानकारी देते हुए थाना पहुंचकर पुलिसको घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak