khabar abhi tak

आयुध निर्माणियों के चार्जमेन का आर-पार का ऐलान, 9 सितंबर को धरना



जबलपुर। देशभर की आयुध निर्माणियों में कार्यरत चार्जमेन की पदोन्नति पर लगी अदालती रोक हटाने और 9 सूत्री मांगों के त्वरित समाधान के लिए आगामी 9 सितंबर को कोलकाता में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। ऑल इंडिया एसोसिएशन नॉन गैजेटेड ऑफिसर्स के तत्वावधान में आयोजित इस 1 दिवसीय धरने को लेकर जेसीएम 3 सदस्य अजय यादव ने कर्मचारियों से आयुध निदेशालय पहुंचने का आह्वान किया है। कोलकाता और इलाहाबाद कैट द्वारा प्रमोशन पर दिए स्टे को समाप्त कराने के लिए रक्षा मंत्रालय के सचिव से सीधे हस्तक्षेप की मांग उठाई गई है। जबलपुर से अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सत्येंद्र सिंह, डीसी पांडे, अजय रजक, नटराज अय्यर, मधुसूदन, अमित श्रीवास्तव, रमेश और धनजी सिंह ने सक्रिय प्रयास तेज कर दिए हैं।

कैट के स्थगन आदेश से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया

​कर्मचारी प्रतिनिधियों का कहना है कि न्यायाधिकरण के आदेश के चलते चार्जमेन संवर्ग के करियर में ठहराव आ गया है, जिसे दूर करने के लिए मंत्रालय स्तर पर मजबूत पैरवी की आवश्यकता है। ​इस आंदोलन में नियमित विभागीय परीक्षाएं आयोजित करने तथा 1 बार वित्तीय लाभ में विशेष छूट प्रदान करने समेत पूरे 9 सूत्री मांग पत्र पर ठोस निर्णय लेने पर जोर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak