जबलपुर। धनवंतरि नगर में रहने वाले एक पिता ने अपने बेटे और उसके साथी के साथ मारपीट करते हुए खुली धमकी दी कि उसने प्रापर्टी में दोबारा हिस्सा मांगा तो उसे जान से मार दूंगा। यह कहते हुए आरोपी पिता और उसके साथी कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिचा है।
संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि धनवंतरि नगर मेंरहने वाले रूपेन्द्र पटेल ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से वकील है। उसका पूर्व से अपने पिता दुर्गा प्रसाद पटेल से प्रापर्टी का विवाद चल रहा है। विवाद चलने की बात की लेकर बुंधवार को जिला कोर्ट से अपने सीनियर वकील रणवीर सिंह चौहान के साथ मोटर सायकल में बैठकर अपने घर आ रहा था। शाम लगभग 5 बजे गुरूकुल तिराहे पर पहुंचा, तभी सफेद रंग की फार्युच्युनर क्रमांक एमपी 20 सीजी 9804 गाड़ी में उसके पिता दुर्गा पटेल एवं उनके अन्य 4-5 साथी गाड़ी में उतरे और एक साथ अपशब्द करते हुये उसे व रणवीर को प्लास्टिक के पाईप के डंडे से मारपीट करने लगे। उसे पीठ और वायें कान के पीछे चोट आई। रणवीर सिंह को वायें पैर पीठ में चोट आयी है। पिताजी बोले कि दोबारा प्रापर्टी में हिस्सा मांगा तो जान से खत्म कर दूंगा। धमकी देते हुये फार्युच्युनर कार मंे बैठकर भाग गये।