khabar abhi tak

ऑनलाइन ठगी : बैठे-बैठे ऑनलाइन कमाई की दी लालच और हड़पे 37 लाख


जबलपुर।
ऑनलाइन ठगों ने घर में बैठे-बैठे ऑनलाइन कमाई की लालच देकर अमखेरा में रहने वाले एक युवक के 37 लाख रूपए ठग लिए। युवक ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस साइबर टीम की मदद से आरोपियों की छानबीन कर रही है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात अमखेरा निवासी विक्रांत साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मोबाइल नम्बर से व्हाटसएप तथा टेलीग्राम आईडी विक्की साहू के नाम से चलाता है। उसका बैंक खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा मिलौनीगंज में है, जिसमें उसका मोबाइल नम्बर लिंक है। 8 जनवरी को उसके टेलीग्राम आईडी में अदिति रियांश नाम से मैसेज आया कि घर बैठे पैसा कमायें एवं अपने सीक्रेट एसकेप्स के माध्यम से अपने होटलों की रेटिंग देने के संबंध में मैसेज कर लेख किया गया था। रेटिंग करने पर जो भी मुनाफा होगा, आपके बैंक अकाउण्ट में आयेगा। उसने अपना बैंक एकाउंट उनके बताये हुये लिंक टेलीग्राम आईडी के माध्यम से जोडा व रेटिंग का काम करने लगा। उनके द्वारा पहला मुनाफा 1024 रूपये भेजा गया। डिपॉजिट के नाम पर उसने 9 जनवरी 25 को उनके सीक्रेट एसकैप एप पर 10 हजार रूपये का रिचार्ज किया। दूसरी ओर से 17 हजार 546 रूपये उसके खाते में वापस भेज दिये। 

फैमली ट्रिप के नाम पर उसने 10 जनवरी को उनके सीक्रेट एसकैप एप पर 20 हजार 960 रूपये का रीचार्ज कर दिया। दूसरी ओर से मुनाफे के तौर पर 42 हजार 573 रूपये उसके खाते मे भेज दिये। 11 जनवरी को और मुनाफा कमाने के नाम पर उसने नेस्ट के माध्यम से 50 हजार रूपये एवं डेढ लाख रूपये भेज दिये। विशेष ऑफर के नाम पर उसने पत्नि के सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बेलखेडा से 99 हजार रूपये फोन पे के माध्यम से भिजवा दिये। अपने साथी शुभम विश्वकर्मा के फोन पे के माध्यम से 84 हजार 787 रूपये भिजवा दिये। 13 जनवरी को उनके बताये खाते पर 3 लाख 16 हजार 310 रूपये भारतीय स्टेट बैंक शाखा मदनमहल से नगद जमा किये। 14 जनवरी को उसने अंकिता गुप्ता के इंडियन बैंक शाखा कटंगा के खाते से 7 लाख रूपये नेस्ट के माध्यम से तथा 15 जनवरी को 10 लाख रूपये आरटीजीएस के माध्यम से भिजवाया दिये। 

21 जनवरी को 6 लाख 40 हजार रूपये आईसीआईसीआई बैंक में नगद जमा किये। 49 हजार, एवं 51 हजार तथा 50 हजार एवं 50 हजार 500, तथा 50 हजार एवं 48 हजार रूप्ये तथा आईसीआईस बैंक से 99 हजार रूप्ये तथा 10 मार्च 26 को फोन पे के माध्यम से 49 हजार , 50 हजार रूप्ये, तथा एसबीआई बैंक से 49 हजार 500 रूपये, 49 हजार रूप्ये, 40 हजार, 48 हजार, 5 हजार रूपये नगद उनके खाते में जमा किये। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे 37 लाख 61 हजार 566 रूपये लेकर मुनाफा 61 हजार 143 रूपये वापस किये गये। मुनाफे का लालच देकर उसके 37 लाख 423 रूपये ठग लिये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak