पुलिस के अनुसार ग्राम चक्की खमरिया सिवनी में चोरों ने खेत में बने कोठे का दरवाजा तोड़कर पांच मवेशी, जिनमें भैंस और पडिय़ा चोरी की थीं। किसान की शिकायत पर चौकी बादलपार में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को चोर गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने एक एक कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से एक पिकअप वाहन बरामद किया है। जिसकी मदद से वे मवेशी चोरी करते रहे। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि चोरी किए गए मवेशियों को मदार टेकरी, बरेला, जबलपुर ले जाया गया था। वहां मनोज यादव के माध्यम से मवेशियों को 1 लाख 25 हजार रुपए में बेच दिया गया। बिक्री से मिली रकम आरोपियों ने आपस में बांट ली थी। पुलिस ने मामले में दीपक सोनवाने, अमित कुमार यादव, अशफाक खान, सलमान उर्फ बल्लम खान, मोहशीन उर्फ काले खान, वासिद खान, मनोज यादव और नरेंद्र निवारे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 72 हजार रुपए नकद, करीब 5 लाख रुपए कीमत का पिकअप वाहन, 55 हजार रुपए की पल्सर बाइक और 70 हजार रुपए कीमत की स्प्लेंडर बाइक जब्त की। जब्त मशरुका की कुल कीमत करीब 6.97 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि चोर गिरोह के सदस्य सिवनी सहित आसपास के जिलों में घूम घूम कर मवेशी चोरी करते इसके बाद सभी मवेशियों को जबलपुर में बेचते रहे।