कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा मार्ग 'हर-हर महादेवÓ और 'बोल बमÓ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में माताओं और बहनों ने भी भाग लिया। यात्रा मार्ग पर कांवडिय़ों के लिए जगह-जगह प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय लोगों ने सेवा भाव से श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें पानी व प्रसाद वितरित किया। मझौली नगर में भी कई स्थानों पर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया। मझौली नगर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और नागरिक यात्रा में शामिल हुए। भक्ति और आस्था से सराबोर इस आयोजन को सफल बनाने में मझौली थाना पुलिस ने भी विशेष सहयोग किया। यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
Tags
jabalpur