पुलिस के अनुसार पचमढ़ी में के स्कूल में पढ़ाई करने वाली छात्रा से दो दिन पहले दोपहर करीब 2 बजे उसका एक स्कूल फ्रैंड मिलने आया, बस स्टैंड पर दोस्त की मुलाकात जिप्सी ड्राइवर हरिओम से हुई। हरिओम के साथ होटल में काम करने वाले पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी थे। तीनों आरोपियों ने घुमाने का बहाना करते हुए छात्रा व उसके दोस्त को जिप्सी में बिठाया और जंगल में ले गए। जहां पर दोनों को डराया धमकाया और छात्र को जिप्सी में बांधकर छात्रा के साथ बारी-बारी रेप किया। वारदात के बाद दोनों को वापस बस स्टैंड पर छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़ता ने स्कूल जाना बंद किया-
घटना के बाद डरी हुई पीडि़ता घर लौट आई और स्कूल जाना बंद कर दिया। बड़ी बहन ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो पीडि़ता ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद बीती देर रात वह परिजन के साथ पचमढ़ी थाने पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपरिया से महिला सब-इंस्पेक्टर मोनिका सिंह पचमढ़ी पहुंचीं और पीडि़ता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने हरिओम, पवन बंसल और अभिषेक वंशकार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2), 115(2), 351(3), 3(5) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
