जबलपुर। रेलवे बोर्ड ने 8 साल बाद रेलवे ट्रेक पर मिलने वाले शवों की सम्मानजनक अंत्येष्टि के लिए राशि को बढ़ाकर 7 हजार रुपये कर दिया है. अभी तक यह राशि 5 हजार रुपये थी.
नये निर्णय के मुताबिक रेलवे ट्रैक या रेल परिसर में मिलने वाले शव के लिए 7000 रुपये या वास्तविक खर्च जो कम कम हो, दिया जाएगा। इससे पहले 5000 रुपये ही मिलते थे। इस राशि में 2000 रुपये की बढ़ोतरी आठ वर्षों के बाद की गई है। इससे पहले शव को हटाने व अन्य प्रक्रियाओं के लिए केवल 1000 रुपये ही मिलते थे। जून 2018 में इसे बढ़ा कर 5000 रुपये किया गया था। रेलवे बोर्ड के आइजी प्रशासन महेश्वर सिंह ने इससे जुड़ा आदेश जारी दिया है।
नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। फंड की कमी के कारण रेल दुर्घटना या अन्य किसी कारण से ट्रैक पर मिलने वाले शव के सम्मानजनक संरक्षण या अंतिम संस्कार में समस्या होती थी। आठ साल पहले और वर्तमान में अंत्येष्टी के सामान व सेवाओं के मूल्य में बढ़ोतरी होने से फंड आड़े आता था। इसे ध्यान में रख कर मंत्रालय के वित्त निदेशालय की सहमति पर राशि में बढ़ोतरी को स्वीकृति दी गई।
