khabar abhi tak

पमरे से रक्षाबंधन पर 8 स्पेशल ट्रेनों की 38 सेवाओं का होगा संचालन, यहां देखें टाइमिंग

जबलपुर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से 8 स्पेशल ट्रेनों की कुल 38 सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित एवं अनारक्षित सीटों की सुविधा उपलब्ध होगी तथा त्योहार के दौरान उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक बनेगी।

स्पेशल ट्रेनों का विवरण

1- भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (2 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर और रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी। (1ट्रिप)

गाड़ी संख्या 02156 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन 26 अगस्त को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर और भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी। (1ट्रिप)

2- भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (3 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन 26 एवं 27 अगस्त को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर और रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी। (2 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 02190 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन 27 अगस्त को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर और भोपाल स्टेशन रात 21:00 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)

3- रीवा-भोपाल सुपरफास्ट वनवे स्पेशल ट्रेन (1 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 02154 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर और भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)

4- रीवा-भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (2 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर और भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी। (1ट्रिप)

गाड़ी संख्या 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर और रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी।(1ट्रिप)

5- जबलपुर–निजामुद्दीन–जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल (2 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर–हजऱत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को जबलपुर स्टेशन से रात 20:20 बजे प्रस्थान कर और हजऱत निजामुद्दीन दोपहर 14:25 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01702 हजऱत निजामुद्दीन–जबलपुर स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त को हजऱत निजामुद्दीन से दोपहर 15:45 बजे प्रस्थान कर और जबलपुर सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)

6- सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (14 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया-मथुरा स्पेशल ट्रेन 24 से 30 अगस्त  तक सोगरिया स्टेशन से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान कर और दोपहर 14:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। (7 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 02922 मथुरा-सोगरिया स्पेशल ट्रेन 24 से 30 अगस्त तक मथुरा जंक्शन स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान कर और रात 21:20 बजे सोगरिया पहुंचेगी। (7 ट्रिप)

7- सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन (8 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 09806 सोगरिया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 21, 23, 25 एवं 27 अगस्त को सोगरिया स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 06:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। (4 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन 22, 24, 26 एवं 28 अगस्त को जबलपुर स्टेशन से सुबह 09:10 बजे प्रस्थान कर और रात में 22:30 बजे सोगरिया पहुंचेगी। (4 ट्रिप)

8- कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेन (6 सेवाएं) 

गाड़ी संख्या 09803 कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 22, 24 एवं 26 अगस्त को कोटा स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर और सुबह 07:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। (3 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09804 हजरत निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेन 23, 25 एवं 27 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान कर और रात19:35 बजे कोटा पहुंचेगी। (3 ट्रिप)

यात्री इन स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध आरक्षण सुविधा का लाभ किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र अथवा ऑनलाइन आईआरसीटीसी माध्यम से उठा सकते हैं। स्पेशल ट्रेनों के ठहराव, समय-सारणी एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139, एनटीईएस अथवा रेलवन एप के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak