khabar abhi tak

स्मार्ट सिटी के वार्ड 72 के शंकर नगर में विकास लापता, कीचड़ से बदहाल जीवन


जबलपुर। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 72 ठनठनपाल मदर टेरेसा के शंकर नगर में नागरिक आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। शहर को स्मार्ट सिटी का तमगा मिलने के बाद भी इस पूरे इलाके में पक्की सड़क, व्यवस्थित नाली और विद्युत व्यवस्था का भारी संकट बना हुआ है। क्षेत्रीय समस्याओं से त्रस्त होकर स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम आयुक्त और क्षेत्र के विधायक को विस्तृत मांग पत्र सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है। निवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि नगर प्रशासन ने तुरंत सड़क, नाली और पथ प्रकाश का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया तो वे उग्र जन आंदोलन का रास्ता चुनने को विवश होंगे। इस मांग पत्र को सौंपने में मदर टेरेसा और शंकर नगर के सभी क्षेत्रीय रहवासी एकजुट होकर शामिल रहे।

कीचड़ और गड्ढों में बुरी तरह फंस रहे वाहन

​रहवासियों के अनुसार बस्ती का मुख्य मार्ग कच्चा होने से मामूली फुहारों में भी दलदल का रूप ले लेता है। जगह-जगह नुकीले पत्थर उभरे हुए हैं और गहरे गड्ढे बने हैं। स्ट्रीट लाइट बंद रहने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे चालकों को रास्ता नजर नहीं आता और गाड़ियां अनियंत्रित होकर गिर जाती हैं।

जलभराव व जहरीले जीवों से सहमे स्कूली बच्चे

​खराब रास्ते के चलते सबसे भीषण संकट मासूम बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के सामने खड़ा हो गया है। विद्यालय जाते समय छात्र फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। पानी की निकासी न होने से रास्तों के किनारे उगी घनी झाड़ियों में सांप और बिच्छू डेरा डाले रहते हैं। इससे बस्तियों में हमेशा भय का माहौल बना रहता है और लोगों का घर से निकलना दूभर हो चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak