आबकारी अधिकारियों ने बताया कि खबर मिली कि तिलवारा की ओर से बुलेरो सवार तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर शहर की ओर आ रहे है। जिसपर आबकारी टीम ने तिलवारा रोड पर चेकिंग लगा दी। जैसे ही बुलेरो देखी तो हाथ देकर रोकना चाहा, जिसपर बुलेरो सवार तस्करों ने गति बढ़ा दी और भाग निकले। आबकारी टीम ने बुलेरों का पीछा शुरु किया। फिल्मी स्टाइल में भागती जा रही बुलेरो को कटंगा तिराहा के पास आबकारी टीम ने रोककर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर बुलेरो से 33 पेटी में रखी 1550 पाव देशी शराब मिली है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अवैध कारोबारी कटनी निवासी सोनू चौधरी और साहिल केवट है। दोनों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)क व 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tags
jabalpur