लोको पायलट घर से 50 लाख की चोरी, नकदी, सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर, रेलवे कालोनी में घटना से सनसनी
byKhabarAbhiTak-
0
दमोह। दमोह के मांगज वार्ड स्थित रेलवे कालोनी में देर रात लोको पायलट के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने 50 लाख रुपए के सोने, चांदी के जेवर व गृहस्थी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की चोरी उस वक्त हुई है परिजन अवकाश होने के कारण घर से बाहर गए थे। देर रात घर आए तो देखा कि ताले टूटे पड़े, अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए जिन्होने जांच के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरु कर दिया है। वहीं कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार रेलवे कालोनी में रहने वाले एचडी चतुर्वेदी का बेटा लोको पायलट है, दूसरा बेटा मीटर रीडर है। परिवार बेटे के साथ ही रहता है। अवकाश होने के कारण चतुर्वेदी परिवार के सभी सदस्य किसी काम से पथरिया चले गए, इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर तोड़कर करीब चार लाख रुपए नगद व 15 तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। इसके अलावा घर में उनके समधी रमाकांत तिवारी निवासी जबलपुर नाका का ब्रीफकेस भी रखा था,उसमें करीब पांच लाख रुपए नगद व पांच लाख रुपए के सोने के जेवर रखे थे, चोरों ने उनपर भी हाथ साफ कर दिया। देर रात चतुर्वे परिवार के सदस्य घर आए तो देखा कि अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है, आलमारी के लॉकर व ब्रीफकेस में रखे सोने के जेवर व नगदी रुपए गायब है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्हे पूछताछ में श्री चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें किसी पर संदेह नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है जैसे किसी के द्वारा रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया गया हो। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।