khabar abhi tak

कार के आगे बाइक अड़ाई, चाकू दिखाकर मांगे 5000

एआई के द्वारा बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो

जबलपुर।
गोरखपुर के कटंगा में एक कार के सामने शातिर युवक ने बाइक अड़ा दी। कार रूकते ही आरोपी युवक ने कार चालक के पेट में चाकू अड़ाकर 5000 रूपए मांगे। जब पैसे नहीं दिए गए तो आरोपी युवक ने मारपीट करते हुए कार का कांच तोड़ दिया और धमकाते हुए भाग गया।

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि कटंगा निवासी अमित चक्रवर्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार को वह अपनी कार से घर जा रहा था। घर के पास उसे शैलेष जायसवाल उर्फ मुन्ना ने कार के सामने अपनी 2 पहिया वाहन क्रमांक एमपी 20 एक्स ई 8399 से आकर उसका रास्ता रोक लिया। वह कार से बाहर आया। मुन्ना उसके पेट में चाकू अड़ाकर शराब पीने के लिये 5 हजार रूपये मांगने लगा। रूपये देने से मना करने पर गाली गलौज करते हुये गाल में थप्पड़ मार दिया। जान से मारने की धमकी देते हुये पत्थर उठाकर उसकी कार के सामने का कांच में मारकर तोडकर भाग गया। इसी तरह हनुमानताल में सोनू अंसारी के साथ मदार छल्ला निवासी राजा ने मारपीट करते पांच सौ रूपए मांगे। नहीं मिलने पर चाकू मारकर आरोपी भाग गया। अधारताल में माढ़ोताल निपासी अरूण केवट द्वारा शराब के लिए पैसे नहीं देने पर राहुल उर्फ फादर तथा अनुराग पटेल ने मारपीट करते हुए बके से वार किए और भाग गए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak