khabar abhi tak

कलयुगी मां ने अपनी 4 दिन की मासूम बेटी को नीले ड्रम में डुबोकर मार दिया, पानी के अंदर डालकर तड़पाती रही..!

सीधी। सीधी में चुरहट स्थित भेलकी गांव में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है, यहां पर कलयुगी मां ने अपनी 4 दिन की मासूम बेटी को नीले ड्रम में डुबोकर मार दिया। वह बच्ची को पानी के अंदर डालकर अंतिम सांस चलने तक तड़पाती रही। 
                                     बताया गया है कि भेलकी गांव में रहने वाले पंकज पटेल की पत्नी सोनू उम्र 21 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने के कारण परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरहट में भरती कराया। जहां पर 26 जुलाई की रात सोनू ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजन सोनू को लेकर 28 जुलाई को घर लेकर आ गए। घर में खुशियों का माहौल रहा लेकिन मां सोनू पटेल के मन में कुछ और ही चल रहा है। दूसरे दिन बच्ची का नाम प्रिशा रखा गया। पिछले दिन सोनू पटेल ने अपनी चार दिन की मासूम बेटी प्रिशा को बाथरुम में रखे नीले ड्रम में डुबाकर मार दिया। पूर्वान्ह 11.30 बजे के लगभग परिजनों ने देखा कि नवजात अपने बिस्तर पर नहीं है तो घबरा गए,आसपास तलाश की, इस बीच मां बच्ची को तलाश करने का नाटक करती रही। परिजनों की नजर जब घर के बाहर रखे नीले ड्रम में पड़ी तो स्तब्ध रह गए, मासूम बच्ची मृत हालत में उतरा रही थी। बच्ची को मृत हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया। पीएम रिपोर्ट में बच्ची की मौत पानी में डूबने से उल्लेखित किया गया। पुलिस ने मामले की जब गंभीरता से जांच की तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए।  प्रसव के बाद नवजात की मां सोनू पटेल मानसिक रूप से परेशान थी। बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी को लेकर चिंता के चलते उसने घर के बाथरूम में रखे पानी से भरे ड्रम में बेटी को डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने सोनू पटेल के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

मृत बच्ची को गोद में लेकर रोने का नाटक करती रही मां-

पुलिस का कहना है कि बच्ची का शव ड्रम से बाहर निकालने के बाद मां सोनू पटेल ने रोने का नाटक किया, यहां तक कि मृत बच्ची को गोद में लेकर बैठी रही, ताकि उसपर किसी को संदेह न हो। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak