जबलपुर। मॉडल रोड पर बुधवार की रात महनद्दा में गंगाराम ट्रेडर्स के मालिक का बैग लग्जरी कार से गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर एक अज्ञात युवक कार से बैग निकालते दिखाई दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अज्ञात युवक की छानबीन शुरू कर दी है।
मदनमहल पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त की देर रात्रि आशीष चौईठवानी निवासी महानद्दा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह महानद्दा में प्लाई बोर्ड की दुकान गंगाराम ट्रेडर्स के नाम से संचालित करता है। बुधवार रात लगभग 8-30 बजे उसका दोस्त देवेन्द्र टेकचंदानी अपनी कार क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 7007 से उसकी दुकान आया। उससे घर चलने के लिये कहने लगा। उसने दुकान के काउण्टर से बिक्री की रकम को काले रंग के बैग में रखकर देवेन्द्र की कार में बैग रखकर बैठ गया। दोनों पुराना बस स्टेण्ड साईड कुछ खाने के लिये जाने लगे। थोड़ी दूर जाने पर सेंट्रल बैंक के पास एक लड़का मिला। बोला कि आपकी कार का टायर पंचर है। उसने सोचा कि आगे पंचर बनवा लेगें और हम लोग पंचर बनवाने के लिये मॉडल रोड ए टू जेड एलाईमेंट नेपियर टाउन में कार का पंचर बनवाने लगे।
बैग कार में ड्रायवर साईड की सीट के पीछे नीचे रखा था। हम लोगों ने पंचर बनाने वाले से कहा कि कार का टायर पंचर है। स्टेपनी लगा दो, जिसने स्टेपनी लगा दी। उसने कहा कि पंचर बना दो, हम लोग 10-15 मिनिट में आते हैं। पंचर बनाकर रखो। कुछ देर मे लौटे तो देखा कार में रखा बैग नहीं था। उसने पंचर वाले से पूछा कि कार में रखा बैग कहां है, जिसने कुछ नहीं बताया। उसके बैग में 3 लाख रूपये दुकान की चाबी, बिल, थे, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। ए टू जेड एलाईमेंट की दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरे देखने पर एक लड़का जो काले रंग की टीशर्ट, ब्लू कलर का पेंट, सिर में केप लगाये हुये कार से बैग निकालते हुये ले जाते दिखा।
