khabar abhi tak

ऑटो में धक्कामुक्की, वृद्ध महिला की चेन उड़ाई


जबलपुर।
गढ़ा की रहने वाली एक वृद्ध महिला की सोने की चेन ऑटो के सफर के दौरान पार कर दी गई। महिला के मुताबिक ऑटो में महिलाएं धक्कामुक्की कर रही थी, तभी अज्ञात महिला ने उसकी सोने की चेन उड़ा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात महिला तक पहुंचा जा सके।

गढ़ा पुलिस ने बताया कि गढ़ा की भारत कॉलोनी में रहने वाली लता शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मेडिकल सर्जरीवार्ड इंचार्ज के पद से रिटायर्ड है। बुधवार दिन में छोटीलाईन फाटक गोरखपुर खरीददारी करने गयी थी। वापस लौटते समय शाम लगभग 5-15 बे नीले रंग के ई-रिक्शा मे बैठकर आ रही थी। ऑटो में महिला सवार थी, जो बोल रही थी कि एक महिला गर्भवती है। थोड़ा खिसककर बैठो तथा धक्कामुक्की कर रही थी। उसने ध्यान नहीं दिया था। वह एलआईसी के सामने शारदा मंदिर के पास ऑटो से उतरी। देखा उसकी गले में पहनी सोने की चैन वजनी लगभग 2 तोला, जिसमें लॉकेट भी लगा है, नहीं थी। उसे प्रतीत होता है ऑटो में सवार अज्ञात महिला ने उसकी गली में पहनी सोने की चैन धक्का मुक्की करते समय चोरी कर ली। ऑटो शारदा चौक तरफ चला गया। उसने आटो का नम्बर नहीं देख पाई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak