khabar abhi tak

डिजिटल अरेसट : जब तक मोबाइल हैक करना समझ आता तब तक हड़प लिए 38 हजार


जबलपुर।
न्यू शोभपुर में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर ठगों की चालबाजी समझ आती और वह अपना मोबाइल लॉक करता तब तक उसके क्रेडिट कार्ड से 38 हजार रूपए हड़प लिए गए। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस साइबर टीम के जरिए ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

रांझी पुलिस ने बताया कि रांझी निवासी संजीव कुमार ने लिखित शिकायत की है कि 21 अगस्त को उसके एक मोबाइल नम्बर से कॉल आया, जिसने बताया आपको पंजाब नेशनल बैंक का क्रेडिट कार्ड दिया जावेगा। आप लेना चाहते हैं तो उसके द्वारा हॉ बोलने पर उसके व्हाटसएप नम्बर पर एक लिंक भेजा। लिंक ओपन करने को कहा तथा पूछा कि आप किसी और बैंक का क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। उसने कहा कि एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड का उपयोग करता है, तो उक्त मोबाइल धारक द्वारा उससे क्रेडिट कार्ड का विवरण लिंक में डालने के लिये कहा। कहने पर उसके द्वारा लिंक में विवरण डाल दिया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा साधारण कॉल डायल पैड पर कुछ कोड डालने को कहा। उसे समझ आया कि उसके साथ फ्राड हो रहा है। उसका मोबाइल हैक करने की कोशिश की जा रही है। उसने कोई कोड नहीं डाला तथा कॉल कट कर दिया। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर ओटीपी मैसेज आने लगे। कुछ देर में एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से 4-23 बजे जेपटो मार्केट प्लेस प्राईवट 560068 पर 37 हजार 799 रूपये का भुगतान कर दिया गया। लेकिन उसने या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के द्वारा जेपटो मार्केट प्लेस में भेजी गई राशि का भुगतान नहीं किया गया है। मोबाइल धारक द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 37 हजार 799 रूपये भुगतान कर लिये गये। 

आर्मी अफसर बताकर स्कूटी बेचने के नाम पर 59 हजार का चूना

थाना रांझी में सुश्री शिल्पा नायडू उम्र 38 वर्ष निवासी इंद्रानगर व्हीएफजे स्टेट बिलपुरा ने लिखित शिकायत की कि दिनांक 19-8-26 को उसने फेसबुक पर एक पुरानी स्कूटी का 25 हजार रूपये में सेल का एड देखने पर एड में दिये गये मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर बात की जिसने अपने आपको आर्मी आफिसर बताया तथा ट्रांसफर जम्मू कश्मीर हो जाने से अर्जेंट में 25 हजार रूपये में अपनी एक्टिवा बेचना बताया। उसने उक्त व्यक्ति से एक्टिवा खरीदने के लिये कहा। जिसने उससे कहा कि आप व्हाटस एप में अपने डाक्यूमेंट सेंड कर दीजिये। उसने व्हाटसएप पर आधारकार्ड, पेन कार्ड की फोटो तथा अपना फोटो भेजी। उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे गाड़ी ट्रंासफर कराने के लिये 2150 रूपये मांगा तथा स्केनर भेजा। उसने स्केनर पर 2150 रूपये 2 बार में ट्रांसफर किए। उक्त व्यक्ति द्वारा उससे कहा कि आर्मी में कुछ प्रोसेस होते हैं, कहते हुये 9999 रूपये मांगा। उसने 9999 रूपये दिये हुये स्केनर में कर दिया। उक्त व्यक्ति ने बताया कि आपकी गाड़ी पेकिंग हो गयी है। सुबह तक आपको मिल जायेगी। टोल टेक्स के लिये 15550 रूपये और मांगने पर उसने पडौसी डिम्पल श्रीवास के फोन पे से 15 हजार 500 रूपये पेमेंट किये। पुनः उससे टोल टेक्स में 21 हजार रूपये लगेंगे बताया तथा उसके पूरे पैसे नगद वापस करने के लिये कहा तो उसने 2 हजार रूपये तथा 19 हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किये। उक्त व्यक्ति ने उससे कहा कि 15 मिनिट में गाड़ी आपके पास पहुंच जायेगी एवं उससे 25 हजार रूपये और ट्रंासफर करने के लिये कहा तो उसे समझ आया कि उसके साथ फ्राड किया जा रहा है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा आर्मी का आफिसर बताते हुये स्कूटी बेचने के नाम पर उससे 58 हजार 500 रूपये की धोखाधड़ी की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak