धार. मध्य प्रदेश के धार में तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। 12 साल की बच्ची गंभीर है। बाइक सवार परिवार बहन के घर रक्षाबंधन का बुलावा देने जा रहा था।
यह दर्दनाक हादसा रविवार की दोपहर करीब 1 बजे मागोद-अमझेरा-मनावर हाईवे पर हुआ। इसमें अंतर सिंह (32), अशोक (4) और उनके चाचा भूरू सिंह की मौके पर ही जान चली गई। रेशम को गंधवानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बोलेरो छोड़कर भाग गया ड्राइवर
हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। जीराबाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए। बोलेरो ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
