khabar abhi tak

पावर मैनेजमेंट कंपनी के 25 अभ‍ियंता और कार्मिक उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत


जबलपुर
। मध्य प्रदेश की विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्तिभवन में 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के 25 अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वाले अभि‍यंताओं व कार्मिकों ने निर्धारित समय सीमा से पूर्व कार्य करने, 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश, पावर मैनेजमेंट कंपनी को प्रत्यक्ष रूप से आर्थ‍िक लाभ पहुंचाने, करोड़ो रुपए की वित्तीय करने, नियामक एजेंस‍ियों में कंपनी का पक्ष रखने, सौर ऊर्जा योजनाओं के सफल क्रि‍यान्वयन करने, पदोन्नति प्रक्रि‍या को सिर्फ तीन दिनों में निष्पादित करने, सुरक्षा दस्ते द्वारा साहस, सूझबूझ, तत्परता दिखाने और कार्यालयीन कार्य में कर्त्तव्यपरायणता जैसे कार्य किए हैं। इस अवसर पूर्व क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता, पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कार्मिक, सेवानिवृत्त कर्मी, महिलाएं व बच्चे उपस्थि‍त थे।


ये हैं पुरस्कृत होने वाले अभि‍यंता व कार्म‍िक

उप महाप्रबंधक मनोज पदराम, प्रबंधक शुभम मेश्राम, लेखाध‍िकारी आकृति अग्रवाल, प्रबंधक सौरभ सराफ, प्रबंधक मोहित जोशी, सहायक प्रबंधक हिमानी दुबे, उप महाप्रबंधक एहसानुद्दीन सिद्द‍िकी, सहायक व‍िध‍ि अध‍िकारी ज्योत्सना अग्निहोत्री राठौड़, सुरक्षा निरीक्षक संजय सिंह, उप सुरक्षा निरीक्षक, नंद किशोर वरकड़े, सुरक्षा उप निरीक्षक पदम सिंह मरावी, उप सुरक्षा निरीक्षक पूनमचंद विश्वकर्मा, मुख्य सुरक्षा सैनिक महबूब खान, जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी रमेश कुमार वर्मा, उप महाप्रबंधक अंकुर गुप्ता, सहायक अभ‍ियंता प्रदीप साहू, उप महाप्रबंधक नितिन सिंगोतिया, उप महाप्रबंधक राजेश गौंड, मैनेजर अमित पटेल, कार्यालय सहायक श्रेणी दो हरीश मुले, प्रबंधक पराग मिश्रा, कार्यालय सहायक संजय पोल व राम रतन सोनी, भृत्य कैलाश कुशवाहा, वाहन चालक मनीष लारिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak