khabar abhi tak

भारतीय व्यापारी महोत्सव-2026 में शामिल होगा शहर का व्यापारी प्रतिनिधिमंडल


जबलपुर।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापारी महोत्सव को देश के सर्वोच्च नेतृत्व का विशेष समर्थन प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए अपने आधिकारिक शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए भारतीय व्यापार, एमएसएमई, स्टार्टअप, स्वदेशी उद्योग तथा वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में महोत्सव की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की है।

सीएआईटी के संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी ने बताया कि भारतीय व्यापारी महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। महोत्सव का नेतृत्व एवं संचालन कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल करेंगे। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कैट राष्ट्रीय महिला विंग की मुख्य संरक्षक स्मृति ईरानी की उपस्थिति एवं प्रेरक संदेश महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करेंगी।

मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र जैन एवं संयुक्त अध्यक्ष श्री गोविंद दास असाटी ने बताया कि यह महोत्सव देशभर के व्यापारियोंए उद्योगपतियोंए स्टार्टअपए एमएसएमईए महिला उद्यमियों एवं व्यापारिक संगठनों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। देश के विभिन्न राज्यों से व्यापारी अपने उत्पादों एवं उद्योगों के स्टॉल लगाकर स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे।

इस महोत्सव में देश के लगभग 30 राज्यों तथा 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधिए व्यापारी एवं खरीदार शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रीए केंद्रीय मंत्रीए सांसदए विधायक एवं व्यापार जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ भी सहभागिता करेंगी।

कैट जबलपुर संभाग अध्यक्ष श्री सेठी ने बताया कि जबलपुर से लगभग 50 व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल इस राष्ट्रीय महोत्सव में भाग लेने के लिए नई दिल्ली जाएगा। प्रतिनिधिमंडल आधुनिक व्यापार, डिजिटल तकनीक, नेटवर्किंग नए व्यावसायिक अवसरों तथा व्यापार विस्तार की संभावनाओं का अध्ययन करेगा, जिससे जबलपुर के व्यापार एवं उद्योग को नई दिशा मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जितेन्द्र पचौरी, संदेश जैन, दीपक सेठी, रोहित खटवानी, राजीव बड़ेरिया, राजा सराफ, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संजय चड्ढा, मनोज जसाटी, निखिल पावा, राजीव नेमा सम्मिलित होंगे। महिला विंग की ओर से सीमा सिंह चौहान,  श्वेता जैन, प्रतिभा जैन, दिव्या डोडेजा, नम्रता भाटिया, रश्मि दुबे महोत्सव में सहभागिता करते हुए जबलपुर की महिला उद्यमिता का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak