khabar abhi tak

ठेेकेदार पर मजदूर ने किया चाकू से हमला


जबलपुर।
शराब में धुत्त एक मजदूर को ठेकेदार ने काम नहीं करने को कहना दुश्वार हो गया। काम के बाद घर लौटते समय कछपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास मजदूर ने अपने साथी के साथ ठेकेदार पर चाकू से हमला किया और भाग गया।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि रविवार को मारपीट में घायल को उपचार हेतु मोहनलाल हरगोविन्ददास अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पुलिस को नीरज चड़ार ग्राम आरछा पाटन ने बताया कि वह मुकेश पटेल के मकान शास्त्रीनगर में किराये से रहता है। बिल्डिंग बनाने का ठेकेदारी का काम करता है। 6 अगस्त की सुबह लगभग 11 बजे अनुज पटैल रोज की तरह उसके साईड पुष्पनगर में बिल्डिंग में लोहा बांधने के काम पर शराब पीकर आया, शराब के नशे में होने से उसने अनुज को काम करने से मना कर दिया। अनुज नाराज होकर विवाद कर चला गया था। शाम को साईड का काम बंद कर वह मोटर सायकल से जा रहा था। शाम लगभग 6-30 बजे कछपुरा ब्रिज से रेल्वे फाटक के बीच पहुंचा था कि रोड किनारे अनुज निवासी रामपुर का अपने साथी के साथ खड़ा था। अनुज उसे देखकर अवशब्द कहते, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करते हुये उसकी मोटर सायकल को पीछे से पकड़कर खींच कर रोक लिया। उसे जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर गर्दन में मारने को हुआ। उसने अपना बचाव किया। इससे उसके गाल में चाकू लगकर चोट आयी। अनुज पटेल के साथी ने धारदार हथियार से हमलाकर उसके सिर में जान से मारने की नियत से चोट पहंुचा दी थी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak