धार. मध्य प्रदेश के धार जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे सोमवार की सुबह गिर गई। हादसे में करीब 18 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें से 6 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 2 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया हैं।
हादसे में करीब 18 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें से 6 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो गंभीर घायलों को इंदौर के अस्पताल रेफर किया गया हैं। बाकी घायलों को बड़वानी के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार, हादसा सिरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कडमाल से करीब एक किलोमीटर दूर के एक पुल पर हुआ था। सभी श्रद्धालु नर्मदा जल लेने के लिए चिखलदा जा रहे थे। पुल से पहले ट्रैक्टर का स्टीयरिंग फेल हो गया। ड्रावइर ट्रैक्टर को नियंत्रित करता तब तक ट्रॉली सहित पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली पुल पर खड़ी हो गई।
Tags
madhya pradesh
