khabar abhi tak

तंत्र पूजा में विघ्न से बौखलाए ' कमलेश ' ने किया हमला !


जबलपुर।
बरगी स्थित गोकलपुर के श्मशान के पास रविवार की रात तंत्र पूजा कर रहे युवकों को गांववालों का विघ्न बर्दाश्त नहीं हुआ। दो युवकों में से एक युवक ने गांव के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बरगी पुलिस ने बताया कि बरगी के गोकलपुर निवासी दीपक पटेल ने रविवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 10 बजे कुछ लोग शमशान घाट के पास पूजापाठ कर रहे थे। प्रदीप पटैल, परसराम काछी, सुखचैन झारिया व गांव के अन्य लोगों ने वहां जाकर देखा। गांव के कमलेश झारिया, विनोद काछी के द्वारा दीपक जलाकर पूजा पाठ की जा रही थी। प्रदीप पटेल और गांव के लोगों ने पूछा कि वे यहां क्या कर रहेे हैं। वे कुछ नहीं बोले तो गांव वाले दोनों को साथ लेकर गांव तरफ आ रहे थे। तभी कमलेश झारिया ने प्रदीप पटेल के साथ गाली गलौज की। प्रदीप ने गालियां देने से मना किया तो कमलेश ने किसी चीज से हमलाकर प्रदीप के 2 जगह सिर में चोट पहंुचा दी। मौके पर जान से मारने की धमकी दी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak