khabar abhi tak

रेल न्यूज : कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस फरीदाबाद स्टेशन पर 14 अक्टूबर तक नहीं रुकेगी

जबलपुर. उत्तर रेलवे के हजरत निजामुद्दीन–पलवल रेलखंड के फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 45 दिन का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों के ठहराव में अस्थायी बदलाव किया गया है। जिसके तहत जबलपुर-कटरा ट्रेन का ठहराव 14 अक्टूबर तक फरीदाबाद स्टेशन पर स्थगित रहेगा.

सात ट्रिप में ट्रेन फरीदाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी

पश्चिम मध्य रेल से संचालित गाड़ी संख्या 11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–जबलपुर एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर निर्धारित ठहराव भी प्रभावित रहेगा। 31 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 के बीच निर्धारित सात-सात ट्रिप में ट्रेन फरीदाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak