khabar abhi tak

बरगी के चार गेट और बंद, पांच गेटों से निकल रहा पानी, देखें वीडियो



जबलपुर।
डिंडौरी, मंडला में बारिश कम होते ही बरगी के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक धीरे पड़े गई है। पूर्व में डेम के खोले गए 13 गेटों में से चार के बाद अब चार और गेट बंद कर दिए गए हैं। मौजूदा हालात में पांच गेट ही खुले हैं, जिनसे पानी छोड़ा जा रहा है। बांध प्रबंधन की माने तो बांध का जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए बांध के गेट खोले-बंद किए जाते हैं।

बरगी बांध प्रबंधन के मुताबिक शनिवार की सुबह 8 बजे बांध के पांच गेटों को 0.50 मीटर उंचाई तक खोला गया है। इन गेटों के अलावा नहरों से कुल 582 क्यूमेक पानी नदी में जा रहा है। प्रबंधन के डाटा बता रहे हैं कि बांध एरिए में पानी की आवक 961 क्यूमेक हो गई है, जिससे बांध का जलस्तर 421.15 मीटर हो है।

गौरतलब है कि बांध से छोड़े जाने वाले पानी से जाहिर है कि नर्मदा के घाटों पर तीन-चार दिन में बढ़ा जलस्तर पहले से घटने लगा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak