-अभिनव वंशकार उर्फ गोल्डी उम्र 20 वर्ष निवासी गुरंदी बाजार बेलबाग
-आदित्य बेन उर्फ छोटू उम्र 21 वर्ष निवासी शीतलामाई घमापुर
पुलिस के अनुसार खबर मिली कि करकवेल की ओर दो युवक ट्रेन में शराब की पेटियां लेकर बैठे है, जो गोटेगांव में उतरेगें। पेटियां बोरियों में छिपाकर रखी है,जिससे किसी को संदेह न हो। पुलिस ने रेलवे स्टेशन व आसपास निगरानी तेज कर दी। दोनों युवक रेलवे स्टेशन से बोरियों में रखी शराब की पेटी लेकर उतरकर टपरिया मोहल्ला की ओर बढ़ रहे थे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। उनसे शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।