सागर। सागर के देवरी क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर नीरज श्रीवास्तव नामक युवक ने एक महिला का पति से तलाक कराकर 11 साल तक शारीरिक शोषण किया। इस बीच महिला ने जब शादी के लिए कहा तो इंकार कर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मामले में आरोपी नीरज श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। 4 पुलिस के अनुसार देवरी जिला सागर निवासी नीरज श्रीवास्तव ने शादीशुदा होते हुए भी एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया, इसके बाद नीरज द्वारा करीब महिला को शादी का झांसा देकर उसका पति से तलाक करा दिया। महिला को नीरज ने किराए के मकान में रख लिया,जहां पर वह महिला को शादी का झांसा देकर करीब 11 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा, इस बीच महिला ने कई बार शादी की बात की तो वह बहाने बनाता रहा। पिछले दिनों महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इस बीच महिला को पता चला कि नीरज पहले से ही शादीशुदा है। महिला ने जब नीरज से इस संबंध में चर्चा की तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। यहां तक कि नीरज ने जान से मारने की धमकी देना शुरु कर दिया। बीते दिन महिला ने थाना देवरी पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नीरज को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया।