जबलपुर। जबलपुर में 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर महिला स्वास्थ्य सशक्तीकरण के अंतर्गत समाज सेवी संस्था नारी मंगल समिति' के 70 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
आगा चौक स्थित लाइफ मेडीसिटी हॉस्पिटल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ आभा दीवान व दांत रोग विशेषज्ञ डॉ कौशिकी एस नियोगी द्वारा परीक्षण कर सभी महिलाओं को उचित परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में संचालकगण डॉ मुकेश श्रीवास्तव व डॉ विवेक दीवान उपस्थित रहे। गौरतलब है कि कौशिकी एस नियोगी जबलपुर के सुप्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डाक्टर सीएस नियोगी की पुत्रवधू है।
Tags
jabalpur