khabar abhi tak

जबलपुर में हनुमानताल पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर गिरोह, 10 दो पहिया वाहन, 4 बैटरी जब्त


जबलपुर। जबलपुर में हनुमानताल पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दस दो पहिया वाहन व चार बैटरी बरामद की है। पुलिस ने मामले में बैटरी खरीदने वाले युवक को भी पकड़ा है। 
                                   पुलिस अधिकारियों के अनुसार खबर मिली कि बकरा मार्केट मे जितेन्द्र सोनकर तथा मीसा उर्फ मुशीर चोरी की एक्टिवा एवं चेतक स्कूटर लेकर किसी ग्राहक को बेचने के लिए इंतजार कर रहे है । जिसपर पुलिस ने दबिश देकर जितेन्द्र पिता सुनील सोनकर उर्फ चील उम्र 20 साल निवासी बडी खेरमाई मंदिर के पास दुर्गा चौक हनुमानताल व मुशीर उर्फ मूसा पिता मो शमीम रंगरेज उम्र 24 साल निवासी दीनानाथ क्रासिंग हनुमानताल को पकड़ा। दोनों से वाहनो के दस्तावेज के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज पास में न होना बताया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने ग्वारीघाट क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस को पूछताछ में दोनों ने बताया कि नशे करने के लिए वाहन चोरी करते हैं। पुलिस को दोनों ने गोलबाजार, चारखम्बा, रद्दी चौकी, सुब्बाशाह मैदान से भी वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर दीनानाथ क्रांसिग के पास से चोरी किए गए अन्य वाहन बरामद किए। इसी तरह पे्रम सागर चौकी पुलिस ने फैजान नामक युवक को मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के पास से से पकड़ा है, पुलिस ने आरोपी फैजान के पास से चोरी की मोटर साइकल बरामद की है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी उस वक्त पकड़ा है जब वह चोरी का वाहन बेचने की फिराक में घूम रहा था। 

पुलिस गिरफ्त में आरोपी-

-जितेन्द्र पिता सुनील सोनकर उर्फ चील उम्र 20 साल निवासी बडी खेरमाई मंदिर के पास दुर्गा  चौक हनुमानताल  

-मुशीर उर्फ मूसा पिता मो शमीम रंगरेज उम्र 24 साल निवासी दीनानाथ क्रासिंग  हनुमानताल 

-16 वर्षिय विधि विवादित बालक  

-प्रथम उर्फ   प्रदीप सोनकर पिता कल्लू सोनकर उम्र 30 साल निवासी बड़ी खेरमाई मंदिर के पास हनुमानताल 

-शाहरुख पिता मो साबिर उम्र 27 साल निवासी म न 411  अली चिकिन के वाजू मे हनुमानताल 

एक से चोरी की बैटरी बरामद-

पुलिस ने प्रथम उर्फ  प्रदीप सोनकर पिता कल्लू सोनकर उम्र 30 साल निवासी बड़ी खेरमाई मंदिर के पास हनुमानताल को अभिरक्षा मे लेकर बैटरी चोरी के मामले में पकड़ा है। पुलिस को पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि उसने उक्त बैटरी शाहरुख पिता मोहम्मद साबिर उम्र 27 साल निवासी  अली चिकिन के वाजू मे हनुमानताल को बेची है, पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर चार बैटरी जब्त की है। 

आरोपियों को पकडऩे में इन रही सराहनीय भूमिका-

वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाष चंद बघेल, एसआई राजेश पाण्डेय, एएसआई राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सादिक अली विनीत श्रीवास, अजय डबराल, राजा भैया चौबे, वीरेन्द्र पटैल, सैय्यद रिजवी, आरक्षक साजिद खान, आदिल की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak