khabar abhi tak

चलते ट्रक से टकराई XUV कार के परखच्चे उड़े, पांच युवकों की मौत, जनपद उपाध्यक्ष का बर्थडे मनाकर लौट रहे थे

 

मैहर। मैहर के रिगरा गांव के पास देर रात तीन बजे के लगभग तेज गति से आ रही  XUV कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। ट्रक के पिछले हिस्से टकराई कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। 
                               बताया गया है कि एक्सयूवी सवार युवक बीती देर रात तीन बजे के लगभग अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल का बर्थडे मनाकर अपने घर के लिए निकले, जब वे नेशनल हाईवे-30 क्षेत्र के रिगरा गांव से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई, भिड़ंत इतनी जोरों से हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिसमें सवार 6 युवक फंसे रह गए। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर हालत में कार के अंदर ही खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ रहा। हादसे को देख राह चलते लोग रुक गए,जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी 6 लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने एक युवक की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं पांच को मृत घोषित कर दिया। 

ड्राइवर बोला, ट्रक स्लो चल रहा था, XUV स्पीड में थी-

पुलिस को पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने बताया कि हमारी गाड़ी 40-45 की स्पीड में चल रही थी। वहीं एक्यूवी बहुत स्पीड में थी। कुछ समझ में नहीं आया कि कितनी तेजी से मारा। सिर्फ धड़ाम की आवाज आई। ट्रक के पीछे के दोनों टायर खराब हो गए। गाड़ी पलटने से बच गई। 

हादसे में इनकी हुई है मौत-


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे में अंकुर पिता गोविंद पटेल उम्र  40 वर्ष , मृदुल पिता महेन्द्र पटेल 32 वर्ष, विजय पिता नागेंद्र पटेल 30 वर्ष, हरिशंकर पिता नागेंद्र 25 वर्ष व शिवा पिता संजू पटेल 23 वर्ष की मौत हो गई। ) पिता संजू पटेल शामिल हैं। चार युवक मैहर जिले के तनाजा के रहने वाले थे, जबकि शिवा पटेल नरोरा गांव के थे। विजय और हरिशंकर दोनों सगे भाई थे। 

गंभीर रुप से घायल युवक को जबलपुर रेफर किया गया-

वहीं हादसे में घायल ओम पटेल को अमरपाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर कर दिया है।

पूर्व विधायकों के परिवार से थे युवक-

शुरुआती जांच में सामने आया कि सभी युवक अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल का बर्थड मनाकर लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक पूर्व विधायक लालजी भाई पटेल (निर्दलीय) और पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय मथुरा पटेल के परिवार से थे। मृतक अंकुर पटेल खेती के साथ व्यवसाय करते थे। मृदुल पटेल वेयरहाउस का संचालन करते थे। विजय पटेल जबलपुर में नौकरी करते थे। हरीशंकर पटेल खेती करते थे। संजीव पटेल नौकरी करते थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak