khabar abhi tak

Rail News: ग्वालियर से रीवा के बीच 20-20 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

जबलपुर। रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्द्येश्य से रेल प्रशासन द्वारा 04191/04192 ग्वालियर-रीवा-ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन ग्वालियर से 08 जुलाई से 25 नवम्बर 2026 तक (22 जुलाई 2026 को एक ट्रिप छोड़कर) तथा रीवा से भी 08 जुलाई से 25 नवम्बर 2026 तक (22 जुलाई 2026 को एक ट्रिप छोड़कर) बीस-बीस ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:- 

गाड़ी संख्या 04191 ग्वालियर-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को ग्वालियर से सुबह 07:40 बजे प्रस्थान कर, डबरा 08:12 बजे, दतिया 08:38 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 09:10 बजे, निवाड़ी 09:49 बजे, मऊ रानीपुर 10:16 बजे, हरपालपुर 10:36 बजे, महोबा जंक्शन 11:23 बजे, बाँदा जंक्शन 12:35 बजे, अतर्रा 13:18 बजे, चित्रकूटधाम कर्वी 14:15 बजे, टिकरिया 16:50 बजे, मझगवाँ 17:20 बजे, जैतवार 17:58 बजे, कैमा जंक्शन 18:30 बजे आगमनकर उसी दिन शाम को रीवा 19:40 बजे पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या रीवा-ग्वालियर साप्ताहिक प्रत्येक बुधवार को रीवा से रात 21:00 बजे प्रस्थान कर कैमा जंक्शन 21:50 बजे, जैतवार 22:38 बजे, मझगवाँ 23:03 बजे, टिकरिया 23:23 बजे, पहुँचकर दूसरे दिन चित्रकूटधाम कर्वी मध्यरात्रि 00:38 बजे, अतर्रा 01:15 बजे, बाँदा जंक्शन 02:15 बजे, महोबा जंक्शन 03:30 बजे, हरपालपुर 04:20 बजे, मऊ रानीपुर 04:43 बजे, निवाड़ी 05:23 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 07:00 बजे, दतिया 07:40 बजे, डबरा 08:05 बजे, पहुँचकर गुरुवार को ग्वालियर 09:40 बजे पहुँचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित इकॉनमी तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, तथा एसएलआरडी के 01 एवं जनरेटरकार 01 कोच सहित कुल 22  कोच लगाये जायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak