khabar abhi tak

बोलेरो-ट्रक में भीषण भिड़ंत, 5 की मौत, 4 गंभीर, गाड़ी में फंसी रही खून से लथपथ लाश

 
सीहोर। एमपी के आष्टा व शुजालपुर के बीच आज दोपहर तीन बजे के लगभगं ट्रक-बोलेरो भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार अंदर फंस गए, जिन्हें कटर से काटकर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

                                 बताया गया है कि राजगढ़ कालीपीठ क्षेत्र के भियापुरा गांव निवासी लोग आष्टा इलाज कराने के बुलेरो गाड़ी में बैठकर जा रहे थे। गाड़ी जब शुजालपुर मार्ग पर मेना गोदी गांव के सामने से गुजर रही थी, इस दौरान सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही बुलेरों के परखच्चे उड़ गए, वहीं बुलेरों में सवार तीन लोग उछलकर दूर जा गिरे, वहीं पांच लोग अंदर की फंसे रह गए, जिनकी मौत हो गई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं बुलेरों को कटर से काटकर खून से लथपथ पांच लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने पांचों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। घटना के बाद फरार हुए ट्रक चालक को पकडऩे पुलिस की टीमें रवाना हो गई है। पुलिस का कहना है कि बुलेरों में राजाराम सुंदर  उम्र 45 वर्ष , भगवान 50 वर्ष , इंदर सिंह 55 वर्ष , राधेश्याम 38 वर्ष , बनेसिंह 22 वर्ष, गुलाबचंद 30 वर्ष, हेमराज 25 वर्ष, देवीराम 60 वर्ष व अमरसिंह 45 वर्ष  सवार थे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak