khabar abhi tak

MP- बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 14 घायल, चार की हालत गंभीर

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की देर रात बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

टीकमगढ़ से यूपी जा रही थी बारात

पुलिस के अनुसार, बारात टीकमगढ़ जिले के ग्राम बिदारी से उत्तर प्रदेश के अतर्रा जा रही थी। पिकअप (यूपी91-एटी 3394) में करीब 20 बाराती सवार थे। नौगांव के पीएम श्री कॉलेज के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप तेज रफ्तार में चल रही थी और चालक के शराब के नशे में होने की भी आशंका है। अचानक ब्रेक लगाने के बाद वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क की दूसरी ओर पलट गया।

दो की मौके पर मौत, चार गंभीर

हादसे में किशोरी अहिरवार (48) और नितिन अहिरवार (17) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूल्हे के पिता नंदलाल अहिरवार सहित संतोष, चेचे और भजनलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चार को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नौगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चालक के नशे में होने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak