जबलपुर। जबलपुर में क्राइम ब्रांच, सिविल लाइन व गोसलपुर में पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दो महिला तस्करों को एक युवक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिक्री के 11 हजार 84 रुपए व मोबाइल फोन जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर एक में पार्सल आफिस के पास आटो स्टैण्ड के सामने एक पुरूष एवं एक महिला खडे दिखे , महिला हाथ में गे्र रंग का हैण्ड बैग एव काले रंग का पर्स तथा पुरूष एक पि_ू बैग टांगे हुए घूम रहे थे। पुलिस को देख दोनों ने दौड़ लगा दी, संदेह होने पर पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को पकड़ा है। पुलिस को पूछताछ में अपना नाम श्रीमति नंदनी गढवाल उम्र 37 वर्ष निवासी गायत्री नगर थाना एनकेजे जिला कटनी वर्तमान पता, प्रेमसागर थाना हनुमानताल एवं महेन्द्र भट्ट उम्र 27 वर्ष निवासी प्रेम सागर झण्डा चैक हनुमानताल बताया है। दोनों के पास से 5 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। उक्त गांजा दिलीप चौधरी निवासी सिंधी कैंप हनुमानताल के द्वारा मंगाना बताया जिसके बदले में हमें नगद 10 हजार रूपये एडवांस मे मिले थे। इसी तरह गोसलपुर में यात्री प्रतीक्षालय में कहकशा बानो उम्र 21 वर्ष निवासी मेहदवानी जिला डिण्डोरी हाल निवासी शिवा पैलेस के सामने बुढागर गोसलपुर को पकड़ा है। कहकशा बानों के पास से दो पैकेट में तीन किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर कहकशा बानों ने बताया कि नंदनी गढवाल एवं महेश भट्ट दोनो अधारताल में मिले थे जिनके कहने पर उनके साथ उडिसा राज्य के झाड सुकडा में गयी थी जहॉ से नंदनी एवं महेश ने दो पैकिट गांजा के दिये थे और बोले कि तुम्हे 3 हजार रूपये देंगे, जिनके साथ ट्रेन से वापस आयी और वह गोसलपुर रेल्वे स्टेशन मे उतरकर यात्री प्रतीक्षालय मे रूक कर अपने पति शिवम साहू का इंतजार कर रही थी।
आरोपियों को पकडऩे इनकी रही सराहनीय भूमिका-
आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकडऩे में अपराध डीएसपी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक अखिलेश पाण्डे, राजेश पाण्डे, महिला आरक्षक दीप्ति, ज्योति दुबे, आरक्षक गोविंद, थाना सिविल लाईन के उप निरीक्षक नीलेशवरी काकोडिया, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक अजीत यादव, सुनील पारधी तथा थाना गोसलपुर के उप निरीक्षक अर्चना सल्लाम, प्रधान आरक्षक अखिलेश दुबे, आरक्षक शुभम दत्त शर्मा, उदय प्रजापति, की सराहनीय भूमिका रही।