khabar abhi tak

जबलपुर:शताब्दीपुरम में झुग्गी हटाने की कार्रवाई पर भारी विरोध प्रदर्शन,पुलिस बल तैनात



जबलपुर। अधारताल के शताब्दीपुरम में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के संयुक्त अमले ने जबलपुर विकास प्राधिकरण की करीब 1 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान एसडीएम पंकज मिश्रा की मौजूदगी में हाई कोर्ट के आदेश के पालन में 75 परिवारों द्वारा बनाई गईं झुग्गियों को हटाने का काम किया गया, जिस पर स्थानीय रहवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने प्रशासन पर बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के बारिश के मौसम में बेघर करने का गंभीर आरोप लगाया।

विवादित जमीन की क्या है पूरी कहानी

​प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शताब्दीपुरम क्षेत्र की यह जमीन जबलपुर विकास प्राधिकरण के स्वामित्व की है, जिसे पूर्व में केसरवानी ट्रस्ट को आवंटित किया जा चुका है। एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि इस भूखंड पर लगभग 75 परिवारों ने अवैध रूप से झुग्गियां तान रखी थीं और प्रभावित लोगों को कार्रवाई से पहले ही विधिवत नोटिस जारी किए जा चुके थे। अधिकारियों ने यह भी जोड़ा कि न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच यह पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपादित की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak