जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण छात्र लगातार परेशान हो रहे हैं। प्रोफेशनल कोर्स की उत्तरपुस्तिका देखने के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त नहीं हो रहा है। इसके लिए छात्रों ने 1000 रुपये तक फीस जमा की है, फिर भी 1 महीने से अधिक समय बीतने पर कोई सूचना नहीं मिली। प्रशासन ने विद्यार्थियों को अब तक कोई फोन या मैसेज नहीं भेजा है। इस वजह से एटीकेटी की परीक्षा देने वाले छात्र भारी उलझन में हैं। जिन छात्रों को पूरा विश्वास था कि उनकी उत्तरपुस्तिका की जांच या नंबरों की गिनती में गड़बड़ी हुई है, वे समय पर कॉपी देखे बिना अगला एटीकेटी फॉर्म भरें या नहीं यह तय नहीं कर पा रहे हैं। उत्तरपुस्तिका सामने आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी कि अंकों में सुधार की गुंजाइश है या नए सिरे से परीक्षा देनी होगी। समय पर प्रक्रिया पूरी न होने से छात्रों का शैक्षणिक भविष्य संकट में पड़ रहा है और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में उत्तरपुस्तिका देखने की व्यवस्था ठप
byKhabarAbhiTak
-
0
