khabar abhi tak

' शशांक ' ने बुआ को किया अंतिम प्रणाम !


जबलपुर।
मानेगांव में रहने वाला एक युवक ने शाहनाला में रहने वाली अपनी बुआ को अंतिम प्रणाम किया और नहाने तिलवारा आ गया, जहां वह नहाते समय पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि गुरूवार की शाम नर्मदा नदी के तिलवारा घाट से गोताखोरों ने एक युवक की लाश पानी से बाहर निकाली। शव की पहचान संदेश कोल उर्फ शशांक के रूप में की गई है। मौके पर मानेगांव निवासी राजेन्द्र कोल ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है। गुरूवार दोपहर लगभग 12 बजे उसका बेटा शशांक उर्फ संदेश कोल बुआ के घर शाहनाला कहकर घर से अपने दोस्त विपिन कोल के साथ गया था। बुआ के घर शाहनाला में बुआ से मिलने के बाद अपने दोस्त विपिन कोल के साथ तिलवारा घाट नर्मदा नदी में नहाने चला गया था। दोपहर लगभग 3-30 बजे विपिन कोल से जानकारी लगी कि उसका बेटा शशांक उर्फ संदेश कोल नहाते समय नदी में डूब गया था। शव तलाश करते हुये 30 जुलाई की शाम तिलवारा घाट में नाव चलाने वाले गोताखोरों ने पानी से बाहर निकाला। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak