khabar abhi tak

पुलिस को देखकर ट्रेक्टर चालक रेत से भरी ट्राली छोड़कर भागा

 


जबलपुर। पाटन में रेत चोरी करके उसके परिवहन का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ट्रेक्टर चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस के हाथ सिर्फ रेत से भरी ट्राली ही आई। पुलिस ने रेत से भरी ट्राली जब्त की और आरोपी चालक की छानबीन कर रही है।

पाटन थाना प्रभारी गोपिंद्र सिंह ने बताया कि कि 30 जुलाई की दोपहर में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गाडाघाट निवासी छुट्टू उर्फ रुस्तम अपने ट्रेक्टर में पीछे ट्राली लगाकर गाडाघाट हिरन नदी से रेत चोरी कर ट्राली में लोड़ कर गाडाघाट नरवा तरफ से होते हुये मिश्रान टपरिया तरफ किसी को बेचने की फिराक में जा रहा है। सूचना पर गाडाघाट नरवा शकील मंसूरी के घर के सामने दविश दी। वहां सामने से एक ट्रेक्टर ट्रॉली, जिसमे रेत लोड़ थी, आता हुआ दिखा। ट्रेक्टर का चालक छुट्टू उर्फ रुस्तम ने दूर से ही पुलिस को देख कर ट्राली को ट्रेक्टर से अलग कर ट्रेक्टर लेकर भाग गया। पुलिस ने उसका कुछ दूरी तक पीछा किया, जो नही मिला। ट्राली को चैक करने पर रेत लोड होना पाया गया। ट्राली मय रेत के जब्त कर फरार ट्रेक्टर चालक छुट्टू उर्फ रुस्तम के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak