khabar abhi tak

तिलवारा के ' विष्णु ढाबे ' में चले बेसबॉल के डंडे, ढाबा मालिक पर हमला, कार चकानाचूर


जबलपुर।
तिलवारा से लगे विष्णु ढाबे में गुरूवार दिनदहाड़े हथियारबंद अज्ञात लड़कों ने बेसबॉल के डंडे चलाकर जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर जब ढाबा मालिक पहुंचा तो उस पर हमला करने की कोशिश की तो वे जान बचाकर अपनी काम में बैठ गए। लड़कों ने कार पर बेसबॉल के डंडे चलाकर कार चकानाचूर कर दी और धमकाते हुए भाग गए।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि धनवंतरि नगर निवासी राजू बर्मन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तिलवारा पुल के पास स्थित विष्णु ढाबा का संचालक है। गुरूवार दोपहर लगभग 1 बजे घर पर था। तभी उसके ढाबा से फोन आया। बताया गया कि कुछ लड़के ढाबा पर आकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। वह अपने बेटे रोहित के साथ अपने ढाबा पहंुचकर देखा, ढाबा के अंदर कुर्सी, टेबल टूटे हुये थे। अंदर रखे फ्रिज, कैमरे, डीवीआर टूटे हुये पड़े थे। तभी 2-3 लड़के गाली गलोज करते हुये उसकी तरफ बढ़े। वह एवं उसका बेटा रोहित दौड़कर अपनी कार क्रमांक एमपी 20 जेड जी 8544 में बैठ गये। उन लड़कों ने बेसबाल के डंडे से उसकी कार में तोड़फोड़ करने लगे। जब वे कार से भागने लगे तो लड़कों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak